बिनौली (बागपत)।
एशियन गेम्स की डिस्कस थ्रो पदक विजेता सीमा पूनिया बुधवार को जौहड़ी गांव पहुंची। जहां वे शूटर दादी चंद्रो तोमर व प्रकाशी के घर जाकर मिली। इस दौरान उन्होंने दोनों दादियों से आशीर्वाद लिया और उनसे काफी देर तक वार्ता की। इस दौरान सीमा पूनिया ने दादियों के जीवन पर बन रही फिल्म सांड़ की आंख के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान इंटर नेशनल शूटर सीमा तोमर, विनोद तोमर, कुंवरपाल प्रधान आदि भी मौजूद रहे।