फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक आयोजनों से बढ़ता है भाईचारा - डॉ. सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दैनिक यात्री सत्संग मंडल दिल्ली-बड़ौत-शामली के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर में यज्ञ और कीर्तन का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने शिरकत की।
विज्ञापन

सुबह यज्ञ हुआ। यजमान अलका तोमर और डॉ. सत्यपाल सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने की। वशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक केपी मलिक और पालिका चेयरमैन अमित राणा रहे। इस अवसर पर डॉ. सत्यपाल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है और मन को शांति मिलती है। ऐसे आयोजनों को समय समय पर किया जाना चाहिए। इसके बाद कीर्तन का आयोजन किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया। संयोजक सुरेंद्र पांचाल रहे। इसमें नरेंद्र बालियान, विनोद पांचाल, महेंद्र पांचाल, नीरज कौशिक, डॉ अमित खोखर, सुबोध विश्वकर्मा, देशपाल, देवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें