फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने मलिन बस्ती में सफाई अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मेें मंगलवार को जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की रासेयो की द्वितीय इकाई का शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रवित्रा खत्री ने बताया कि शिविर में 95 छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम चरण मेें छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने मलिन बस्ती में जाकर सफाई अभियान चलाया। दूसरे चरण में नाटक प्रस्तुत कर शिक्षा का महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान कुबडे़पन को दूर करने व बेहतर बनाने के लिए भुजंगासन, पथरी रोग के लिए वज्रासन बताए। इस अवसर पर साक्षी, ज्योति, छवि, सिमरन, मानसी, साजिदा, अनिशा, अंजली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोगों को जागरूक किया
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय इकाई के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन कार्यक्रम अधिकारी डा. किरण गर्ग के निर्देशन मेें स्वयं सेवकों ने आजाद नगर कालोनी, मलिन बस्ती मेें अभियान चलाकर बेटी बचाओ, समाज बचाओ, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत एवं कौशल विकास जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. वीरेन्द्र सिंह, नीतू, तान्या, अंजलि, महक, मेघाली, सोनम, रेणु, रचना, मेघा, तनु, कोमल, मुकेश, धीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें