फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढी विद्युत पावर को लेकर किसानों ने एक्सईएन प्रथम पर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बढ़ी विद्युत दरों को कम करने की मांग को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के किसानों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। किसानों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदेालन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को मलकपुर, बावली, जौनमाना, ढिकाना सहित अन्य गांव के काफी किसान एक्सईएन प्रथम कार्यायल पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ऊर्जा निगम बागपत जनपद केे साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। बढ़ी विद्युत दरों से किसानों की कमर टूट चुकी है। इसके अलावा चेकिंग कर किसानों के खिलाफ झूठी एफआईआर तक दर्ज की जा रही है। बताया कि जब क्षेत्र की चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है, तो ऐसी स्थिति में भला किसान कैसे बिल अदा कर सकता है।
उन्होंने बताया कि दर्जनों बार तहसील व दिल्ली बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया जा चुका है। एसडीएम के आश्वासन पर हर बार किसान धरना-प्रदर्शन समाप्त कर देते हैं, लेकिन आश्वासन के बाद भी हल नहीं निकला। सूचना पर अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें समस्या का जल्द समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। इस संबंध मेें अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह का कहना था कि किसानों की मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। फिलहाल आश्वासन देने के बाद कुछ किसान चले गए है, जबकि कुछ किसान अभी भी धरने पर बैठे हैं। एसडीएम आशीष कुमार का कहना था कि निगम के अफसरों से किसानों की मांग पूरी करने को लेकर वार्ता की जा रही है, जल्द मांग पूरी होगी। इस अवसर पर विजयपाल, बलजोर, विक्रम, अशोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें