बड़ौत (बागपत)।
नगर के स्कूलों और कालेजों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक व देश भक्ति गीतों का भी आयोजन किया।
जेपी पब्लिक स्कूल में निर्देशिका शरण शर्मा, निदेशक गौरव शर्मा, माउंट लिटरा स्कूल में चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा, वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध कार्यकारिणी के हर्षित जैन, आशीष जैन, संजय जैन, रोहित जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन, निर्दोश शर्मा, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, मैनेजर विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष डॉ. आरपीएस, सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, विजयीभव विद्यापीठ कोताना रोड पर डायरेक्टर सतीश मान , इंडियन इंटर कॉलेज में डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य व देवेंद्र आर्य, मिनर्वा पब्लिक स्कूल मेें डायरेक्टर पुनीत, प्रबंधक सत्यपाल, प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार जैन और उपप्रधानाचार्य अरुण तोमर, किडजी प्ले स्कूल में प्रबंधक योगेश गुप्ता, निर्देशक ममता गुप्ता, ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल में डायरेक्टर विश्वास चौधरी, प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल, दिंगबर जैन बाल सदन में, 74 यूपी बटालियन एनसीसी में, यूरोकिड में संचालक तेजपाल शर्मा , जनता वैदिक कॉलेज में प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह , दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ, महेश कुमार मुछाल, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. किरण गर्ग, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन मधु त्यागी, रश्मि, मनीषा, बावली गांव में शाहिद स्मारक दिल्ली-रोड पर जिला भूतपूर्व सैनिक समिति के पदाधिकारियों मेेें शीशपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सोमप्रकाश, सरदार सिंह, वेद सिंह आदि ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने एक से बढकर एक सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मेधावियों को ट्राफी व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
दिगंबर जैन पॉलीटेनिक मेें प्रधानाचार्य राजेश कुमार जैन, मुकेश, रणजय लांबा, डॉ. अशोक, डॉ. दीपक, दिनेश शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया और मेधावियों को सम्मानित किया। एसपीएस कॉलेज रमाला में प्रबंधक डॉ. विजय कुमार और डॉ. प्रताप लोयन ने ध्वजारोहण किया। जनता वैदिक कॉलेज की रासेयो तृतीय इकाई के स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व मेें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। बावली गांव में ब्राह्मण समाज एकता सेवा समिति की सभा में शहीदों के बलिदान पर चर्चा हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष गोपाल स्वरूप, सुखवीर, राज कुमार, रमेश चंद, अनिल, समय पाल रहे। उधर छपरौली मेें दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज में विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला ने देश के अमर शहीदों को याद किया साथ ही 5 लाख की लागत से विधायक निधि से बनाये जा रहे शिक्षण कक्ष का शिलान्यास भी किया। बाद में विधायक पालिका में पहुंचे और वहां शहीदों के जीवन से सीख लेकर उनके पदचिन्हों पर चलने का आहवान किया। न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल मेें भी गणतंत्र दिवस मना। इसमें चेयरमैन यतेश चौधरी, प्रधानाचार्य डॉ. अश्विनी भारद्वाज ने मेधावियों में आयुषी, टिया, रीतिका, अनस, शुभम को सम्मानित किया।
खेकड़ा। गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य उमेश कुमार चौहान ने ध्वजारोहण किया। एमएम इंटर कॉलेज में सोहनबीर सिंह, एमएम डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, जैन इंटर कॉलेज और जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष नरेश कुमार जैन, सचिव राहुल जैन, प्राचार्य डॉ. आरके जैन, प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत जैन, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंघल, विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज में विनोद गुप्ता, होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में प्रबंधक ब्रजपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. उषा किरण, खेल स्टेडियम में जिला खेल अधिकारी, गांधी प्याऊ पर जैन समाज के मुनील जैन, सुमेर जैन, निशंक जैन, लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में प्रबंधक मुकेश जैन, गुरुकुल विद्यापीठ में प्रबंधक मुकेश गुप्ता, आदर्श जूनियर हाई स्कूल बड़ागांव में प्रधानाचार्य चुन्नी लाल त्यागी, कोणार्क विद्यापीठ में प्रबंधक देवेंद्र धामा, विद्या भवन स्कूल में प्रधानाचार्य अनिता शर्मा, देव कृष्णा स्कूल मे प्रबंधक सोनू यादव ने ध्वजारोहण किया। मोहल्ला शेखान स्थित जामिया आयशा मदरसा व मदरसा जौहर उलूम में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मौलवी नफीस ने ध्वजारोहण कर किया। इस दौरान शौकत मलिक, अली मोहम्मद, हाजी मन्नू, हाफिज यासीन, हसन आदि रहे।