बागपत। प्रशासन ने गणतंत्र दिवस की तैयारी तेज कर दी है। एक तरफ जहां पुलिस परेड ग्राउंड को तैयार किया जा रहा है। वहीं ग्राउंड तक जाने वाले सभी पेड़ों पर तिरंगे के रंग में रंगा जा रहा है। विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
जिले में 26 विभाग के अधिकारी अपने विभागों की योजनाओं को झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पुलिस द्वारा पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में परेड करेगी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट से लेकर परेड ग्राउंड तक के रास्तों में पड़ने वाले पेड़ों को तिरंगे झंडे का कलर किया जा रहा है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस की तैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है। योजनाओं का प्रचार झांकियों के माध्यम से होगा। इसके लिए विभागाध्यक्षों को आदेशित कर दिया है।