बड़ौत (बागपत)। एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात टीजी-2 द्वारा हिंदू जागरण मंच के थाना मंत्री के साथ बदसलूकी का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। इस प्रकरण की निंदा करते हुए जैन मिलन बड़ौत के पदाधिकारियों ने मंच के पदाधिकारियों का समर्थन करते हुए टीजी-2 के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जैन मिलन बड़ौत के अध्यक्ष नवीन जैन बब्बल के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता सतीश जैन व संचालन दिनेश जैन ने किया। नवीन जैन ने कहा कि ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं से खुलेआम रिश्वत मांगी जा रही है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात टीजी-2 द्वारा हिंदू जागरण मंच के थाना मंत्री प्रेमचंद निवासी कोताना के साथ की गयी बदसलूकी की निंदा करते हुए ऊर्जा निगम के एसई रामबीर सिंह सहित एमडी व ऊर्जा मंत्री द्वारा कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन पर उतारू हो जाएंगे। बैठक में मनोज जैन, रवि पालीवाल, आदिश, राजेश, धनपाल जैन, आनंद, अरुण जैन आदि शामिल रहे।