फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. मुछाल शोध पत्रिका के संपादक मंडल में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन महाविद्यालय बीएड विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. महेश कुमार मुछाल को तारा शंकर पचौरी मेमोरियल ट्रस्ट आगरा द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय त्रैमासिक शोध पत्रिका एशियन जर्नल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी जर्नल के संपादक मंडल में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बुधवार को महाविद्यालय में डॉ. मुछाल को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. मुछाल ने बताया कि एशियन जर्नल आगरा के प्रधान संपादक महेश चंद्र द्वारा उन्हें प्रमाणपत्र भेज कर इस संबंध में जानकारी दी। यह जर्नल यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस जर्नल में उन्हें तीन वर्ष के लिए शामिल किया। बी एड विभाग के वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया कि डॉक्टर मुछाल के देश की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में एक सौ आठ शोध पत्र एवं लेख प्रकाशित है। साथ ही योग पर भी उन्होंने कई शोध पत्रिकाओं में अपने लेखों का प्रकाशन किया है। इस उपलब्धि पर डॉक्टर मुछाल का स्वागत किया। इसमें सतीश पाल सिंह, डॉ. किरन गर्ग, डॉ. लाखन सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. ममता जैसियान, डॉ सुनीता, डॉ. ओमवती, डॉ. शिंजिता अग्रवाल, डॉ. तरुण जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें