फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता मे विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। सैनिक पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सहेंद्र सिंह धामा एवं मुख्य अतिथि गजे सिंह दहामा और सुरेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में कक्षा नर्सरी के अल्ताफ, साईन, अरसलान, सावन ने भाग लिया। 200 मीटर दौड़ में कक्षा पांच के छात्र कर्ण प्रथम, सोएब द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड में नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र शाहरूख प्रथम, लक्की द्वितीय, आदर्श जनता विद्यालय के कक्षा 8 के छात्र विशाल प्रथम, इंतजार द्वितीय स्थान पर रहे। 1000 मीटर दौड़ में गांधी विद्यालय के छात्र समृद्ध प्रथम, सुलभा स्कूल का छात्र उत्तम द्वितीय, 200 मीटर बालिका दौड़ में सैनिक बाल एकेडमी की छात्रा खुशी प्रथम, रुबिना द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में सुलभा स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा अनसा प्रथम, सैनिक बाल एकेडमी की सबा द्वितीय स्थान पर रही। इस दौरान राममूर्ति देवी, सुनीता देवी, पूजा धामा, रेनू पांचाल, मानसी धामा, शीतल शर्मा, अंजली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें