फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ने दिखाया बागपत में रस्सी वाला फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कुशीनगर और खतौली में हुए रेल हादसों के बाद भी सिस्टम जागने को तैयार नजर नहीं आता। अमर उजाला ने गाधी गांव के क्रॉसिंग पर रस्सी वाले फाटक का हाल लोगों को बताया। यहां गेट मैन को ट्रेन का हॉर्न बजने से ट्रेन के आने की जानकारी होती है।
विज्ञापन

इसी साल अप्रैल में कुशीनगर जिले में रेलवे क्रॉसिंग पर 13 मासूम बच्चों की मौत से हर कोई गम जदा हो गया था। अमर उजाला ने बागपत के गाधी रेलवे क्रॉसिंग पर भी हादसे का इंतजार करते सिस्टम का समाचार प्रकाशित किया। यहां के लोग रोजाना हादसे की आशंका के चलते रेलवे क्रॉसिंग से गुजरते हैं। यहां पर संविदा कर्मी गेट मैन की तैनाती है। गेट मैन के पास ट्रेन के आने की जानकारी मिलने का कोई साधन नहीं है। ट्रेन हॉर्न बजाती है तो यहां पर गेट मैन दौड़कर रस्सी उठाता है और वाहनों को रोकने के लिए रस्सी का फाटक बना देता है। जल्दी में वाहन निकालने के चक्कर में कई बार लोग रस्सी तोड़ देेते हैं, कई बार गेट मैन से झगड़ा भी होता है। निजी वाहनों के अलावा स्कूली बसें भी यहां से गुजरती हैं। फाटक न होने के कारण बच्ची की जिंदगी खतरे में रहती है। क्रॉसिंग पर कई वर्ष पहले हादसे हो चुके हैं। एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई थी। अमर उजाला ने लोगों की सुरक्षा और बदहाल सिस्टम के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें