बागपत। क्षेत्र के गांव दाहा स्थित चौधरी भोपाल सिंह कॉलेज ऑफ एजूकेशन में युवा जागृति एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि युवाओं के निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण होगा। बेटी की शिक्षा और संस्कार जरूरी है। नई दिल्ली में कस्टम अधीक्षक नवीन चौधरी ने कहा कि बेटी की शिक्षा बेहद जरूरी है। बेटे के बराबर ही समाज में बेटी को स्थान मिलना चाहिए। समाज के प्रत्येक वर्ग को इसमें हिस्सेदारी करनी चाहिए।
केंद्रीय आर्य समिति चौगामा ने दाहा में युवा जागृति एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। यहां पहुंची 12 स्कूलों की छात्राएं अमर उजाला फाउंडेशन के अनूठे अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स में शामिल हुई और शपथ पत्र भरें। समारोह के मुख्य अतिथि कस्टम अधीक्षक नवीन चौधरी ने बेटी को शिक्षित और संस्कारित करने के अभियान की सराहना की। विशिष्ट अतिथि कस्टम अधिकारी डीपी सिंह, प्रतीक कुमार, कपिल नागर, शैलेंद्र नागर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, पूर्व आयुक्त राजस्व विभाग ईश्वर सिंह, जाट एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र पंवार, रविंद्र तोमर, डॉ अनिल डबास, प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य, वीरपाल राणा, मदन पाल राठी ने कहा कि बेटी को संस्कार और शिक्षा दिए जाने से ही समाज का कल्याण होगा। इस दौरान संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान ध्वजारोहण ब्रजपाल शास्त्री ने किया। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय आर्य समिति के महामंत्री बालकराम आर्य ने की। संचालन आर्य समिति के महामंत्री हरपाल सिंह आर्य ने किया। इस दौरान सम्मेलन के संयोजक जसवीर सिंह राणा, संगठन सचिव रामगोपाल आर्य, नरेंद्र वेदवान, व्यायाम शिक्षक राज कुमार, योगेश तोमर, मोहित कुमार, पप्पन राणा, रूकम पाल सिंह यादव, पुष्पेंद्र शर्मा, कल्पना राणा, प्रतिभा आर्य, देवेंद्र राणा, प्रियव्रत राणा, सुशील प्रधान, धन प्रकाश शास्त्री, गजेंद्र राणा, बाबा भोल्लर सिंह, नरेंद्र राणा, जितेंद्र राणा और मनोज राणा मौजूद रहे।
बेटियों ने भरे शपथ पत्र, बनीं अपराजिता का हिस्सा
बागपत। युवा जागृति एवं सम्मान समारोह में जीआईसी दाहा, जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, शिशु ज्ञान मंदिर मुलसम, स्वामी विवेकानंद स्कूल गैडबरा, नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी, आर्य जूनियर हाईस्कूल निरपुड़ा, जवाहर इंटर कॉलेज निरपुड़ा, आर्य कन्या विद्यालय बड़ौदा, बलवंती देवी बिटावदा, किसान इंटर कॉलेज खरड़, राममेहर विद्यालय खरड़ की बालिकाओं ने भाग लिया। अमर उजाला फाउंडेशन के अनूठे अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स में उक्त स्कूलों की छात्राएं शामिल हुई। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने योग एवं व्यायाम का प्रदर्शन किया। रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित लघु नाटक की सराहना की गई। आर्य रत्न गुरुदत्त आर्य ने कहा कि अपराजिता अभियान बेहद अच्छा है। इससे समाज को नई दिशा मिलेगी और महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा। यज्ञ धन कुमार शास्त्री ने किया। भजनोपदेशक राजेंद्र सिंह और मास्टर राम कुमार ने भजन प्रस्तुत किए। सम्मेलन के संयोजक जसवीर सिंह राणा, स्वागत अध्यक्ष बिजेंद्र राणा, सचिव प्रेमपाल राणा, ओमपाल आर्य, रामगोपाल आर्य, परीक्षा कोषाध्यक्ष राम कुमार, परीक्षा प्रबंधक जितेंद्र पाल सिंह आर्य, उपाध्यक्ष ओमपाल आर्य ने अतिथियों का आभार जताया।
इन्होंने किया प्रशिक्षित
बागपत। छात्राओं को योग एवं व्यायाम का प्रशिक्षण मणिका डबास, उपासना आर्य, मुस्कान, अंजलि आर्य, इति आर्य, शिवानी, पूजा, राधा, रूबी, ऋतु, वेदिका, ज्योति, प्रतिभा और मधु रानी ने किया।