बागपत। नए पेराई सत्र के लिए चीनी मिलों को गन्ना आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बागपत के किसान इस बार पश्चिम यूपी की 14 चीनी मिलों को 628 लाख क्विंटल गन्ना सप्लाई करेंगे। मलकपुर चीनी मिल को सबसे अधिक गन्ना सप्लाई किया जाएगा।
जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि इस बार 318 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। चीनी मिलों का पेराई सत्र जल्द से जल्द शुरू कराने की तैयारी चल रही है। गन्ना आयुक्त स्तर से गन्ने का चीनी मिलों को आवंटन कर दिया। पिछले पेराई सत्र में मलकपुर चीनी मिल को एक करोड़ 94 लाख गन्ना आवंटित किया, जबकि इस बार 203 लाख क्विंटल गन्ना आवंटित किया। चीनी मिल अधिकारियों की बैठक लेकर जल्द ही पेराई सत्र शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
यहां बढे़ घटे हैं तौल केंद्र
बागपत। डीसीओ ने बताया कि मलकपुर चीनी मिल के नए तौल केंद्र सरूरपुर, गाधी, फैजपुर निनाना में होंगे। जबकि तीन तौल केंद्र काट दिए गए हैं। भैसाना मिल का केंद्र बोढ़ा गांव को मिला है।
इनसेट
इस तरह आवंटित किया गया गन्ना
चीनी मिल क्रय केंद्र आवंटित गन्ना
बागपत 33 105.55
रमाला 07 75.12
मलकपुर 98 203.41
किनौनी 83 115.61
दौराला 02 2.66
मोदीनगर 21 26.03
खतौली 03 5.02
तितावी 09 10.82
नंगलामल 01 0.82
गांगनौली 04 5.20
भैसाना 35 52.36
ऊन 15 19.08
बृजनाथपुर 05 4 .52
सिंभावली 02 1.95
नोट - गन्ना लाख क्विंटल में।