फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा वाहिनी की हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वात्सायन पैलेस में दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में नवरात्र और विजय दशमी पर बैठक हुई। इसमें सरोज बाला जी मुख्य अतिथि रही। बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर मुख्य वक्ता रहे। भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। इसके लिए गली और हर मोहल्ले में बहनों के बीच जन जागरण किया जाए। बैठक में महिलाओं को अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा का महत्व बताया। रेखा चौहान ने दुर्गा वाहिनी के गठन और उद्देश्य को स्पष्ट किया। पिंकी ने लव जिहाद पर विचार व्यक्त किए। सावित्री, सत्यवीर, जिला संयोजक रेखा चौहान, जिला मंत्री पप्पन राणा, नगर मंत्री विक्की चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिले में धारा 144 लागू
बागपत। एडीएम अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि दशहरा, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दजू, बारावफात, सामान्य परीक्षाओं को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू की गई है। 13 अक्तूबर की शाम से 25 नवंबर की रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी।

श्रद्धांजलि दी
बागपत। रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह के निजी सचिव समर पाल के पिता चौधरी जसराम सिंह के निधन पर रालोद कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इसमें मंडल महासचिव ओमबीर ढाका, बॉबी ढाका, योगेंद्र पावला, अमित, डॉ. वीरेंद्र, रवि, राजपाल आदि रहे।
विज्ञापन


प्रार्थना सभा में मुख्य खबर बच्चों को बताएं
बागपत। बीएसए राजीव रंजन मिश्रा ने हरचंदपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। शिक्षकों को प्रार्थना सभा के दौरान अखबार की खबरें बताई जाए। जो बच्चे बढ़ाई में कमजोर हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्राथमिक विद्यालय चौहल्दा का निरीक्षण किया। जर्जर भवन में बच्चों को न पढ़ाने के निर्देशित किया।
विज्ञापन


पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
बागपत। यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र नैन ने पांच सूत्रीय ज्ञापन बीएसए को सौंपा। सभी मांगों को पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें