बागपत। कायाकल्प की टीम फाइनल राउंड के लिए जिला अस्पताल के निरीक्षण करने पहुंची। यहां पर उन्होंने प्रत्येक ओपीडी और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटाई। प्रत्येक ओपीडी में उन्हें खामियां मिलीं। इसकी वीडियोग्राफी कराई। डॉक्टर को कमियों को दूर करने के लिए कहा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर कायाकल्प अवार्ड दिया जाएगा। प्रथम स्थान पर रहने वाले संयुक्त चिकित्सालय को 50 लाख रुपये धनराशि इनाम के तौर पर मिलेगी। इसके माध्यम से अस्पताल में कार्य कराया जाएगा। योजना के तहत सोमवार को डॉ. कल्याणी, डॉ. मनजीत और डॉ. विभोर के नेतृत्व में कायाकल्प की टीम जिला अस्पताल में पहुंची। उन्होंने प्रत्येक ओपीडी में पहुंचकर मरीजों के उपचार और अन्य जानकारी जुटाई गई। हर ओपीडी में कुछ ना कुछ कमियां मिली। जिसको देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। सभी कमियों की वीडियोग्राफी कराई। डॉक्टरों से पूछा की इंफेक्शन को रोकने के लिए क्या प्लानिंग की है? कोई डॉक्टर उनका जवाब सही प्रकार से दें पाए। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि टीम ने निरीक्षण किया। मंगलवार को भी निरीक्षण का दिन निर्धारित है। जो भी कमियां मिलीं है उसको पूरा किया जाएगा।
ड्रेस में दिखे कर्मचारी
बागपत। कायाकल्प की टीम के निरीक्षण के कारण सभी कर्मचारी अपनी ड्रेस में नजर आए। सभी अप्रैल पहने थे। मरीजों सही प्रकार से उपचार में जुटे रहे।