बागपत। प्रशासनिक स्तर पर होने वाले सामानों की खरीद जैम पोर्टल पर होगी। इसके लिए आईसीआईसीआई बैंक को शासन ने अधिकृत किया है। बुधवार के बैंक के अफसरों ने जैम पोर्टल से होने वाली खरीद के संबंध में कार्यशाला कर प्रशिक्षण दिया।
बुधवार को विकास भवन सभागार में बैंक की ओर से कार्यशाला कर प्रशिक्षण दिया। इसमें रीजनल हैड सचिन शर्मा और रितेश श्रीवास्तव ने सभी विभागों के कर्मचारियों को पोर्टल से होने वाली खरीद के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीडीओ पीसी जायसवाल ने विभागों अधिकारियों को बताया कि जैम पोर्टल पर सभी कंपनियों का पंजीकरण मिलेगा। जो कंपनी सस्ता और अच्छा सामान देगी उससे खरीददारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। सामान के खरीददारी के लिए आईसीआईसीआई बैंक को शासन ने अधिकृत कर दिया। उन्हीं के माध्यम से धनराशि बैंक में जमा होगी। परियोजना निदेशक एमएल पटेल, डीडीओ हुब लाल, बैंक के मैनेजर रविशंकर शर्मा, कार्डिनेटर सुमित पटेल, समाज कल्याण अधिकारी विमल ढाका, कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।