फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की टीम ने बड़ौत की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। धनौरा सिल्वर नगर गांव में शनिवार को तीन दिवसीय राणा कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें कई जनपद के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल ने किया। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, कमी है तो बस सुविधाओं की। यदि समय रहते खिलाड़ियों को और सुविधा मिल जाए तो और भी प्रतिभाएं निकाल सकती हैं। प्रतियोगिता मेें हरियाणा, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, दिल्ली, गाजियाबाद आदि जगहों की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच हरियाणा और बड़ौत की टीम के बीच खेला, इसमेें हरियाणा की टीम 15 अंक से विजय रही। रेफरी की भूमिका विजयवीर ने निभाई। इसमें रिक्षण राणा, गौरव राणा, अंकुश राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें