बड़ौत (बागपत)।
नगर की बिजरौल रोड पर रहने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर अन्नू तोमर के छोटे भाई की शुक्रवार की तड़केे करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर परिजनों मेें कोहराम मच गया। बाद में पैतृक गांव बिजरौल ले जाकर शव का अंतिम संस्कार किया।
मृतक सागर तोमर (29) पुत्र स्वर्गीय रामपाल बिजरौल गांव का रहने वाला था। वह अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर अन्नू तोमर का भाई था। फिलहाल वे नगर की बिजरौल रोड पर रहते थे। शुक्रवार की तड़के सागर मकान की छत पर भरे पानी को बहाने व साफ-सफाई के लिए छत पर गया था। जैसे ही वह छत पर पहुंचा तो पानी मेें गिरे विद्युत लाइन के तार से प्रभावित हुए करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजन ऊपर पहुंचे और उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद मेें पैतृक गांव बिजरौल में ले जाकर शव का अंतिम संस्कार किया।