फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट मेें आने से युवक झुलसा
विज्ञापन

बड़ौत। कंडेरा गांव में विद्युत लाइन पर हुए फाल्ट को ठीक कराने के लिए एक लाइनमैन ने वहां से गुजर रहे एक युवक को खंभे पर चढ़ा दिया। युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को गंभीर हालत मेें बड़ौत के एक निजी अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

घायल युवक रवि कंडेरा गांव का रहने वाला है। मंगलवार को गांव से गुजरी विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया। ग्रामीणों की शिकायत पर निगम के अफसरों ने एक लाइनमैन को वहां पर फाल्ट ठीक करने के लिए भेजा तो लाइनमैन ने वहां से गुजर रहे एक युवक को आवाज लगाकर अपने पास बुलाया और युवक को खंभे पर चढ़ा दिया। अचानक सप्लाई सूचारु हो गई और युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट मेें आने से झुलस गया। इसके बाद लाइनमैन वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को बड़ौत के एक निजी अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध मेें अवर अभियंता विकास कुमार का कहना था कि यदि लाइनमैन की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें