बागपत। मेरठ में शुरू हुई भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन के लिए रवाना हुए। राष्ट्र वंदना चौक पर नारेबाजी की। पुलिस को सूचना मिली तो सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ वकीलों की नोकझोंक हुई। काफी जद्दोजहद के बाद वकील मेरठ के लिए रवाना हो गए।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन अधिवक्ता बार अध्यक्ष सतेंद्र खोखर और महामंत्री आजाद धामा के नेतृत्व में भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में विरोध प्रदर्शन के लिए रवाना होने के लिए राष्ट्र वंदना चौक पर एकजुट हुए। यहां उन्होंने नारेबाजी शुरू की गई। सीओ दिलीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ राष्ट्र वंदना चौक पहुंचे। उन्होंने वकीलों को मेरठ जाने से रोका और बैरिकेटिड लगा दी। इसके चलते पुलिस और वकीलों के बीच में जमकर नोकझोंक हो गई है।
बार के अध्यक्ष सतेंद्र खोखर ने कहा कि गरीब एवं निर्धन लोगों की आह्वान पर हाईकोर्ट बैंच की मांग की जा रही है। किसी भी सरकार ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। जिससे पश्चिम के अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों में भी रोष है। इसके बाद सभी अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए मेरठ के लिए रवाना हो गए। पूर्व अध्यक्ष जयवीर तोमर, देवेंद्र आर्य, मूलचंद यादव, राज कुमार त्यागी, पूर्व महामंत्री नरेंद्र मान, अशोक चौहान, पूर्व महामंत्री नरेंद्र पंवार, राशिद तसलीम, नीरज त्यागी, मुनेंद्र राणा, महेश तोमर, संजय पंवार, सलीम मलिक, निशांत भारद्वाज, विवेक तंवर, विकास मलिक, खेकड़ा तहसील एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल व महामंत्री विशाल धामा, सौरव यादव अधिवक्ता मौजूद रहे।
दूसरी ओर अधिवक्ताओं का दूसरा गुट भी मेरठ के लिए रवाना हुआ है। उन्होंने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के दूसरे गुट भी मेरठ में विरोध प्रदर्शन के लिए जिला बार एसोसिएशन बागपत के अध्यक्ष श्योवीर सिंह तोमर, महामंत्री प्रवीण नेहरा के नेतृत्व में रवाना हुए। ओमपाल मान, अमित चौधरी, सतीश त्यागी, सुरेंद्र सिंह, ललित कुमार, सुभाष त्यागी, प्रदीप कौशिक, मुकेश ढाका, राज कुमार तोमर, प्रदर्शन भारद्वाज, सोमेंद्र ढाका, अनिल चौधरी, हरेंद्र तोमर, प्रमोद सिरवाल, अविनाश आदि रहे।