फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कोच में पुरूष यात्री घुसे, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) ।
विज्ञापन

शामली से दिल्ली जा रही एक पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच में पुरुष यात्री घुस गए तो कोच में हंगामा हो गया। विरोध में महिला यात्रियों ने हंगामा किया और पुरुष यात्री को कोच से निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुरुष यात्री नहीं उतरे। बाद में सूचना पर पहुंची जीआरपी को देखकर महिला कोच में घुसे लोग दूसरी खिड़की से कूदकर भाग निकले।
विज्ञापन

शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910 जैसे ही कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर रुकी तो महिला कोच में काफी संख्या मेें पुरुष यात्री घुस गए। महिलाओं ने उन्हें निकालने का प्रयास किया तो पुरुष यात्री कोच में रहने की जिद पर अड़ गए। इसे लेकर महिलाओं ने विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर जीआरपी एसएसआई सत्यवीर सिंह के नेतृत्व मेें पुलिस बल बड़ौत स्टेशन पर पहुंचा और जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर आकर रुकी तो महिला कोच मेें घुसे लोगों को पकड़ने के लिए दौड़ी, लेकिन जीआरपी को देखकर महिला कोच मेें घुसे लोग दूसरी खिड़की से कूदकर भाग निकले, जीआरपी टीम ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया , लेकिन वे हाथ नहीं लगे। महिला यात्रियों ने कहा आए दिन कोच मेें पुरुष यात्रियों के घुसने से परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है। जीआरपी एसएसआई सत्यवीर सिंह ने कहा समस्या को हल करने के लिए महिला कोच मेें जीआरपी पुलिस कर्मी तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें