अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा स्थित नानक पुरम पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इसमें साधकों को यौगिक क्रियाएं कराई। शिविर के समापन पर वार्ड समिति का गठन किया। इसमें नियमित योग कराने के लिए प्रवीण कुमार को नियुक्त किया। उनके सहयोग के लिए प्रदीप कुमार को सहयोगी बनाया । योग प्रचारक महेश कुमार ने साधकों को नियमित कक्षाएं चलाने के लिए विशेष जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग करने से समस्त बीमारी दूर हो जाती है। आत्मिक बल बढ़ता है। मन शांत रहता है। साधकों ने कई आसन कराए। युवा जिला प्रभारी डॉ. प्रदीप, योग प्रचारक विनेश, मास्टर हरिओम शर्मा, डॉ. सुरेश, बिट्टू, मनोज पहलवान, डॉ. किशन चंद जैन, रोजद्दीन, अंजू, अनीता, सुनीता आदि रहे। ब्यूरो
सुख, समृद्धि के लिए किया हवन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने ने कस्बे की सुख, शांति, समृद्धि और बारिश के लिए हवन और भंडारे का आयोजन किया। इसमें कस्बे के लोगों ने भाग लिया। सभासद रोहित उर्फ बंटी, यशपाल सिंह, महेश गोयल, अदिश कुमार, सुमित कुमार, चौधरी, प्रहलाद सिंह पूर्व चेयरमैन विजयपाल, पूर्व सभासद यामीन खान आदि रहे। ब्यूरो