बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन पालीटेक्निक में पिछले एक माह से काउंसिलिंग प्रक्रिया चल रही है, लेकिन काउंसिलिंग के लिए बच्चे नहीं पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी पूरे दिन शिक्षक छात्र-छात्राओं का इंतजार करते रहे, लेकिन एक भी छात्र नहीं पहुंचा।
प्रधानाचार्य राजेश कुमार जैन ने बताया कि कॉलेज मेें इलेक्ट्रानिक, मेकेनिकल, सिविल आदि सहित कई ट्रेडों में 594 सीटें निर्धारित की आछ जून से काउंसिलिंग चल रही है, जो 15 जुलाई तक चलेगी। लेेकिन अभी तक मात्र 194 सीटों पर ही काउंसिलिंग हो पायी है। बुधवार को भी पूरे दिन काउंसिलिंग प्रक्रिया में जुटे शिक्षक छात्र-छात्राओं का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई छात्र काउंसिलिंग के लिए नहीं पहुंचा। प्रधानाचार्य ने कहा काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान छात्र-छात्राओं को कोई परेशान न हो, इसके लिए पांच काउंटर लगाए हैं। शायद बच्चे गर्मी के चलते काउंसिलिंग कराने नहीं पहुंच रहे हैं।