बिनौली (बागपत)।
सीबीआई के सेवानिवृत्त एडिशनल डीजी हेमंत शर्मा, सीबीआई के एसपी विजय कुमार शुक्ला बुधवार को शाम के समय लाक्षा गृह पर पहुंचे और महाभारत कालीन निर्मित चीजें और वस्तुएं देखी। वहां पर मौजूद गोशाला का भी जायजा लिया। इसके बाद संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल लाक्षागृह पर पहुंचे और वहां पढ़ने वाले ब्रह्मचारियों से रूबरू हुए। उनके साथ सीओ रमानंद कुशवाहा, बिनौली थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार विष्ट, प्रधानाचार्य आचार्य विनोद कुमार शास्त्री, विजय कुमार भाई जी, गुरूवचन शास्त्री, धनपाल बैंसला आदि उपस्थित रहे। इससे पहले सीबीआई के सेवानिवृत्त एडिशनल डीजी हेमंत शर्मा, सीबीआई के एसपी विजय कुमार शुक्ला बागपत में एसपी जयप्रकाश मिला।