फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दुकानों के चालान काटे, दुकानदारों से नोकझोंक, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने सख्ती कर नगर में साप्ताहिक बंदी के दिन (बुधवार) दुकानें बंद कराई। इस दौरान 30 दुकानों के चालान काटे, लेकिन पहली बार साप्ताहिक बंदी का असर दिखाई दिया। एसडीएम ने कहा कि ऐसे दुकानदारों को चिन्हित कर लिया गया है जो दुकान बंद करने में आनाकानी करते हैं, इनके खिलाफ आगामी साप्ताहिक बंदी के दिन सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी पूनम बत्रा ने बुधवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान सख्ती रूप अपनाते हुए कई स्थानों पर दुकानदारों के साथ नोकझोंक हुई, लेकिन अधिकांश दुकानदार दुकान बंद करने में मजबूर हुए। बुधवार को पूरे दिन श्रम प्रवर्तन अधिकारी दुकानें बंद करने के लिए घूमती रही, उन्होंने 30 दुकानदारों के चालान किए और कई को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में साप्ताहिक बंदी पर बाजार बंद कराए जाएगी। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि कुछ दुकानदारों को चिन्हित किया गया है जो दुकानें बंद कराने में आनाकानी करते हैं, आगामी साप्ताहिक बंदी के दौरान स्वयं बाजार मेें निकलेंगे, यदि उनकी दुकान खुली मिली तो उनके खिलाफ एफआईआर ही नहीं दुकानें पर शील भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें