बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड स्थित एक स्कूल में टीसी नहीं देने को लेकर छात्रों और अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया, इसकी सूचना अभिभावकों ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस वहां पर पहुंची तो स्कूल संचालकों ने हंगामा कर रहे लोगों से कहा कि वे उनकी टीसी बृहस्पतिवार को दे देगें। इस आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। ब्यूरो