फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता इंटर कालेज में पौधों का रोपण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज, पलड़ी में वन महोत्सव के अवसर पर पौधों का रोपण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बच्चों को संदेश दिया कि पेड़-पौधे मानव जीवन में विशेष महत्व रखते है। पर्यावरण को संतुलित रखने में सहायक होते है। इनसे निकलने वाली प्राणदायक गैस ही मानव को जीवन प्रदान करती है। बिना पेड़ के मानव का अस्तित्व खतरे में पड़ जाता है। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक सौ पौधों का रोपण किया। इसमें सहायक अध्यापक मुकुल, निर्मला, राजेश, शक्ति सिंह, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


नर्सरी से आठ तक मान्यता मिली
दोघट (बागपत)। सन ब्राइट पब्लिक स्कूल आदमपुर को नर्सरी से कक्षा आठ तक अंग्रेजी माध्यम की मान्यता मिलने पर शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस मौके पर प्रबंधक विपिन पंवार, प्रधानाचार्य प्रेमपाल पंवार, संजीव कुमार चौहान, अजय कुमार, राखी, कविता, अन्नू, वंदना, राजेश्वरी, खुशबू, दीपा, टीना, अनुराधा, आकांक्षा आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें