फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की %कुंडी बजाकर’ स्वच्छता का संदेश दे रहा गर्वित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र गर्वित ने स्वच्छ भारत मिशन की इंटर्नशिप लेकर निवाड़ा से स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चों से लेकर बड़ों तक को सफाई करने के लिए प्रेरित किया। गंदगी से होने वाली रोगों के बारे में बताया। छात्र के इस पहल से जुड़ने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन सपना को पूरा करने के लिए बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र गर्वित अरोरा ने पूरा करने का प्रण लिया है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की इंटर्नशिप लेकर निवाड़ा गांव का चयन किया। शनिवार की प्रात: गांव पहुंचा। गली, बस्ती और रास्ते में मिलने वाले हर व्यक्ति को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों को बैठाकर बताया कि अपनी हर और बाहर हर रोज साफ करें। एक व्यक्ति साफ-सफाई के प्रति जागरूक हो जाएगा तो वह अपने साथ-साथ कई लोगों को इस मुहिम से जोड़ सकता है। हर व्यक्ति अगर अपना ही घर अच्छी तरह से साफ करेगा तो पूरा गांव अपने आप गंदगी से मुक्त हो जाएगा। घर और बाहर से निकालने वाले कूडे़ को ऐसे स्थानों पर फेंके, ताकि नदियां प्रदूषित न हो। नालियों में कभी भी गंदगी न डाले। उन्हें स्वच्छता के पेपर भी बांटे। गर्वित ने कहा कि वह हर रोज अपनी टीम के साथ निवाड़ा गांव में जाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश देगा। जहां-जहां गंदगी पड़ी है, इसके लिए वह अफसरों से मिलेगा। समस्या का हर संभव प्रयास करेगा। सीडीओ पीसी जायसवाल न कहा कि गर्वित अरोरा का यह कार्य सरानीय है। विभाग की ओर से छात्र की जो भी सहायता होगी उसको कराया जाएगा। अन्य छात्र को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

खुले में शौच मुक्त के लिए चलाया जाएगा अभियान
छात्र गर्वित अरोरा ने कहा कि खुले में शौच मुक्त के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। जो भी लोग खेत खलियानों में जाते है उनको ऐसा कार्य न करने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें