फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में नहीं दिखा साप्ताहिक बंदी का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बुधवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान बाजार बंद कराने को लेकर श्रम परिवर्तन अधिकारी ने कई दिन तक नगर में मुनादी कराई, लेकिन इक्का-दुक्का दुकान छोड़कर बाजार खुले रहे। श्रम परिवर्तन अधिकारी के जाते ही दुकानें दोबारा खुल गईं।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी पूनम बत्रा ने बाजार में बुधवार को साप्ताहिक बंदी को लेकर कई दिन तक मुनादी कराई और चेतावनी दी कि यदि किसी ने साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खोली तो संबंधित दुकान मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। बुधवार को इक्का-दुक्का दुकान ही बंद रही और अधिकांश दुकानें खुली रहीं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी बाजार में निकलीं तो दुकान के शटर डलते रहे। उनके आगे निकल जाने के बाद फिर दुकानें खुल गईं। बाद मेें एसडीएम के यहां पर बैठक में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि बंदी के पहले बुधवार को फिलहाल कोई चालान नहीं किया गया है। उन्हाेंने चेतावनी दी कि कि आने वाले बुधवार को दुकान खोली गई तो दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

सप्ताहिक बंदी लागू कराने को लेकर प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। दैनिक श्रमिकों ने साप्ताहिक बंदी नियमित रूप से लागू न किए जाने पर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि साप्ताहिक बंदी लागू नहीं की गई तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रवीण, मोहित, रवि, कुलदीप, सचिन, राजा, जावेद, मोहन, अनिल, सलीम, रोहित, राजबीर शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें