फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी के आसान थे सवाल, गणित के ढूंढते रहे जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा के अंतिम दिन अभ्यर्थियों का गणित ने इम्तिहान लिया। रीजनिंग, हिंदी और करंट अफेयर्स के प्रश्न सरल रहे। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चहेरे खिले हुए थे। उनका कहना था कि गणित और जीके ने थोड़ा परेशान किया, लेकिन पेपर अच्छा रहा।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के नकुड़ निवासी शालू ने बताया कि उसने करंट अफेयर्स की तैयारी की । रीजनिंग और गणित टफ रहा। जरनल नॉलेज के प्रश्न मुश्किल भरे रहे। जीके को छोड़कर उसने सभी प्रश्न हल किए।
सहारनपुर निवासी साक्षी ने बताया कि पेपर बहुत सरल था। उसने पूरे 150 प्रश्न हल किए। तैयारी के हिसाब से ही प्रश्न आए। पेपर हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

सहारनपुर निवासी रेश्मा ने बताया कि पेपर में गणित ने परेशान किया। रीजनिंग, जीके, हिंदी और करंट अफेयर्स के प्रश्न आसान रहे। गणित में उसकी तैयारी अच्छी नहीं थी। फिर भी उसका पेपर अच्छा गया है।
सहारनपुर निवासी सुमित ने कहा कि ऑवर ऑल उसका पेपर अच्छा गया है। उसे रीजनिंग, गणित, हिंदी, जीके सभी आसान लगी। करंट अफेयर्स के प्रश्न को हल करने में मजा आया।
सहारनपुर निवासी विजय कुमार ने बताया कि जरनल नॉलेज के प्रश्न अच्छे नहीं थे। जीके ने खूब परेशान किया। अन्य सभी प्रश्नों को हल किया है। पेपर अच्छा रहा।
सहारनपुर के गलेरा गांव निवासी शुभम ने बताया कि रीजनिंग, गणित तो बहुत आसान थी, लेकिन जीके ने पसीने छुड़ा दिए। जीके की जिस तरह से तैयारी की थी, उसके हिसाब से प्रश्न नहीं आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें