फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट अफेयर्स आसान, गणित और रिजनिंग ने लिया इम्तिहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए पहली बार 24 सेट के प्रश्नपत्र का प्रयोग किया गया। पेपर देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पहली बार इस तरह का प्रश्न पत्र देखने को मिला है। पेपर का यह बदला स्वरूप अच्छा रहा। हिंदी, सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स तो आसान था, लेकिन गणित और रीजनिंग ने अभ्यर्थियों को परेशान रखा।
विज्ञापन

सहारनपुर की गरिमा सहगल ने बताया कि पेपर में कुछ भी ऐसा नहीं आया था जो इंटर तक के कोर्स में उसने न पढ़ा हो। पेपर काफी आसान आया है, लेकिन इसमें सफल वही अभ्यर्थी होंगे, जिन्होंने अच्छी तैयारी की होगी।
सहारनपुर के मल्लीपुर निवासी पुष्पेंद्र का कहना है कि पेपर इतना टफ होगा, उम्मीद नहीं थी। पेपर में रीजनिंग ने परेशान करके रखा। गणित, जीके, हिंदी बहुत आसान थी।
विज्ञापन

सहारनपुर के देवबंद निवासी अंजना ने कहा कि तैयारी के हिसाब से प्रश्न आए। ओवर ऑल पेपर ठीक रहा। गणित और रीजनिंग कुछ टफ थी, लेकिन जनरल नॉलेज आसान रही।
सहारनपुर की कंचन ने कहा कि पेपर बहुत अच्छा लगा। ऐसा कुछ नहीं था जो तैयारी के हिसाब से न आया हो। गणित से जुड़े प्रश्नों ने जरूर परेशान किया। लेकिन रीजनिंग, हिंदी और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों से राहत मिली।
सहारनपुर की मोनिका ने कहा कि ओवर ऑल पेपर बहुत अच्छा रहा। गणित, सामान्य ज्ञान और हिंदी के प्रश्न सामान्य आए। रीजनिंग ने जरूर परेशान किया।
सहारनपुर के इशांत ने कहा कि गणित के प्रश्न बेहद आसान रहे, लेकिन पेपर के लिए समय बहुत कम दिया। जनरल नॉलेज के प्रश्नों ने परेशान किया, लेकिन पेपर बहुत ही अच्छा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें