दोघट (बागपत)। दाहा गांव में गंगा स्वयं सहायता समूह की दो पदाधिकारियों पर समूह के रुपये को गलत तरीके से उपयोग करने का आरोप लगाया है। समूह के अध्यक्ष ने थाने में तहरीर दी।
दाहा गांव निवासी संध्या पत्नी वीरेंद्र गंगा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष है। उसने बताया कि वह 10 सदस्यों का समूह चला रही है। इस समूह की लेखाकार कोमल और कोषाध्यक्ष सुदेश है। ये दोनों समूह के रुपये का गलत तरीके से उपयोग कर रहे हैं। किसी भी सदस्य को जरूरत पड़ने पर रुपये नहीं देते है। सारा पैसा अपने आप ही उपयोग में ला रहे हैं। जब उसने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो सुदेश के पति रविकांत ने उसके साथ मारपीट की। मारने की धमकी दी। उसने दोघट थाने में तहरीर की। एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। ब्यूरो
महिला से छेड़छाड़ की
दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में शराबी युवक ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी मारपीट कर भाग निकला। महिला के पति ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी।