फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का मुख्य शिकायत केन्द्र पर प्रदर्शन, धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मुख्य शिकायत केंद्र में फैले भ्रष्टाचार के विरोध मेें सोमवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने समस्या को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। हालांकि देर शाम उपभोक्ता समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए।
सोमवार को काफी संख्या में उपभोक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता मुख्य शिकायत केंद्र पर पहुंचे और प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारी अधिकारियों के संरक्षण के चलते नया विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर लगातार अवैध वसूली कर रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं मेें आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने कहा मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारी लंबी दूरी के कनेक्शन कराने के नाम पर भी विभाग को लाखों का चूना लगाकर अपनी जेब गर्म कर रहे हैं। हाल ही में संविदा कर्मचारियों ने सराय रोड पर शराब ठेके पर 110 मीटर और अवैध कॉलोनी विजयनगर में कई उपभोक्ताओं से हजारों रुपये लेकर कनेक्शन दे दिए । जबकि आम उपभोक्ता मात्र 30 से 40 मीटर की दूरी के तहत कनेक्शन लेने के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा संविदा कर्मचारी शासन द्वारा संचालित सौभाग्य व सुगम योजना के तहत उपभोक्ताओं से हजारों रुपये वसूल रहे हैं और उन्हें मात्र 155 और 205 की रसीद थमा देते हैं। शाम होते ही कई संविदा कर्मचारी शराब के नशे में डूब जाते हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसमें जुगमेंद्र जैन, अंकित बड़ौली, नितिन जैन, गुरुचरण रूहेला, मनु, मधुसूदन शास्त्री, ललिता, सचिन, परमजीत, आकाश कुमार, अमन, कृष्णा शर्मा, अंकुर ठाकुर, प्रशांत आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें