फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करेगी अपीलीय समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने शासन के निर्देश पर जिला स्तर पर अपीलीय समिति का गठन किया। समिति ब्लॉक स्तर पर शिकायतों का निस्तारण करेगी। जांच की कार्रवाई एवं रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी ब्लॉक स्तर पर रहेगी।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का गरीब लोगों को लाभ देने के लिए शासन और प्रशासन गंभीर है। प्रधानमंत्री सीधे संसदीय क्षेत्र वाराणसी में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पात्रों का सीधे चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर पर भी तैयारियां की जा रही है। वैसे जिले में अभी तक एक भी पात्र व्यक्ति नहीं मिले। फिर भी प्रशासन इसे गंभीरता से ले रहा है। ब्लॉक में प्रशासन के अधिकारियों को 2011 की जनगणना में छूटे परिवार का सत्यापन करने की जिम्मेदारी दी। अभी तक पात्रों की सूची नहीं मिली है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने योजना को देखकर जिला स्तर की एक अपीलीय समिति का गठन किया। इसमें दो शासकीय अधिकारी और एक गैर सरकारी व्यक्ति का चुना है।
समिति के पदाधिकारी ब्लॉक स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण करेंगे। संबंधित ब्लॉक पर ही शिकायतों की जांच, रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बीडीओ समिति को जांच रिपोर्ट एवं शिकायत अग्रसारित करेंगे। समिति द्वारा जांच के बाद शिकायत का निराकरण कर पात्र लाभार्थियों की अंतिम सूची प्रकाशित करेगी। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि समिति के तीनों पदाधिकारी निष्पक्ष होकर कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय अपीलीय समिति के अध्यक्ष जिला विकास अधिकारी होंगे। इसके अलावा जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार यादव को सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि समिति के नामित सदस्यों को इस कार्य के लिए किसी भी प्रकार से मानदेय या भत्ता नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें