फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से बिजली व्यवस्था धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। तेज आंधी के कारण सैकड़ों गांव की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। कई गांवों में विद्युत पोल और लाइनें टूट गई। पूरी रात्रि लोग विद्युत सप्लाई के लिए तरसते रहे। सूचना देने के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम के समय तेज आंधी आने के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। धूल भरी आंधी से सफर कर रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं क्षेत्र के बिजरौल, बामनौली, दोघट, पुसार, बिनौली, बरनावा, मलकपुर, लुहारी, ढ़िकाना, जौनमाना, किरठल, रंछाड़ आदि सहित सैकड़ों गांवों मेें विद्युत सप्लाई ध्वस्त हो गई, जबकि कई गांवों में विद्युत पोल व लाइन टूट गई। पूरी रात सप्लाई ठप होने से हाहाकार मच गया। शनिवार को भी पूरे दिन अधिकांश गांवों में कर्मचारियों के न पहुंचने पर सप्लाई ठप रही। लोगों ने इसकी सूचना बिजली अफसरों और कर्मचारियों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। देर शाम तक विद्युत कर्मचारियों ने एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर मौके पर पहुंचकर सप्लाई सुचारु कराई।

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर रहा जाम
बड़ौत-बुढ़ाना। तेज आंधी के कारण बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दर्जनों पेड़ टूटकर मार्ग पर जा गिरे, जिसे यह मार्ग पूरी रात अवरुद्ध रहा। वाहन चालकों को मार्ग अवरुद्ध होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से टूटे पेड़ों को हटवाकर मार्ग को आवागमन के लिए सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें