बिनौली (बागपत)। शुक्रवार शाम आए जबरदस्त आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गई है और विद्युत उपकेंद्र बिनौली, जिवाना, रंछाड़, संतनगर, तितरोदा, मवी कलां से जुड़े गांवों के ग्रामीण परेशान हो उठे है। बिना बिजली के पशुओं के सामने चारे व पानी का संकट भी गहरा गया है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शीघ्र ही बिजली व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है। राजीव धामा, संदीप धामा, डॉ. महेश शर्मा, जिवेंद्र जैन, राजू तोमर सिरसली, रविंद्र हट्टी, आकाश सोलंकी, धनपाल बैंसला, विशाल जैन, मोहित जैन संजय प्रधान, विनोद प्रधान, रामसेवक, मुनीफ कुरैशी, जयबीर सिंह आदि शामिल है।