फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम विरूद्ध हुई चकबंदी, भूमाफिया को पहुंचाया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बामनौली गांव के सैकड़ों लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। चकबंदी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाकर हंगामा किया। डीएम दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपकर चकबंदी अधिकारियों की शिकायत की। किसानों ने कहा नियम विरुद्ध कार्य किया। दोबारा से गांव में चकबंदी कराने की मांग की। इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन करने का एलान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे बामनौली गांव के लोगों ने चकबंदी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाकर हंगामा किया। किसानों ने बताया कि विभाग द्वारा लापरवाही बरती। नियम विरुद्ध कार्य किया। भूमाफिया के इशारे पर गांव में कार्य किया। उन्हीं लोगों को ज्यादा लाभ पहुंचाया है। किसानों ने बताया कि जोगियान वाले कब्रिस्तान में चक काट दिया। नदियों के बीच में किसानों के चक बना दिए हैं। गड़बड़ी यही तक नहीं रुकी विभाग की ओर से बामनौली-पुसार संपर्क मार्ग पर भी चक काट दिया। जिस पर सांसद निधि से खंड़जा बना था। किसानों का आरोप यह सब खेल भूमाफिया के इशारे पर किया। एक चक के चार-चार चक कर दिए हैं। वर्तमान स्तर जमीनों का दाम नहीं लगाया। कम वाले किसानों को ज्यादा कर दिया। डीएम से मांग की दोबारा से चकबंदी की प्रक्रिया की जाए। वर्तमान दर पर चकों की कीमत लगाई जाए। नियम विरुद्ध किए कार्यों को पूरी तरह प्रतिबंध लगाए। भूमाफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। किसानों ने कहा यदि दोबारा चकबंदी नहीं की तो आंदोलन होगा। इसमें महिपाल प्रधान, प्रमोद बावली, सोनू, कमल, माया, ओमपाल, राम कुमार, महेंद्र, कृष्ण, मांगे, संजू, राजेंद्र, कल्लू, श्याम सिंह, सोमपाल, ब्रह्म पाल, सोमपाल आदि रहे।

शासन को लिखा जाएगा पत्र: डीएम
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि किसानों ने उन्हें ज्ञापन दिया है। समस्या के विषय में शासन को पत्र लिखा जाएगा। सही जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें