फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएस-एसटी एक्ट का किया जा रहा दुरूप्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने कलक्ट्रेट में विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांगों को पूरा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट का देश में दुरुपयोग होता है। सामान्य और पिछड़े वर्ग के लोगों को धमकाने और उत्पीड़न करने का प्रमुख हथियार बनाया हुआ है। एक्ट में दर्ज 15000 में से 11000 वाद फर्जी और झूठे पाए गए है। एक्ट का दुरुपयोग रोकने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने व्यवस्था दी है। केंद्र सरकार निर्णय के विरुद्ध अध्यादेश लाने की घोषणा का प्रयास कर रही है जो निदनीय है। उनकी मांग केंद्र सरकार न्यायालय के आदेश का पालन करें, जिससे निर्दोष लोगों को बचाया जा सके।
उन्होंने आरक्षण की भेदभाव पूर्ण नीति को समाप्त करके श्रेष्ठ भारत, एक भारत और योग्य भारत बनाने का मार्ग प्रशस्त किया जाए। भगवान परशुराम के अवकाश को रद्द कर दिया है। इससे समाज के लोगों में रोष है। उन्होंने भगवान परशुराम की जयंती के अवकाश को पुन: घोषित किया जाए। आने वाले समय में ब्राह्मणों के भाजपा से मोह भंग की पूरी संभावना है। वहीं छपरौली में समाज के व्यक्ति पर फर्जी दर्ज मुकदमे को निरस्त कराने की मांग की। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद कौशिक, जिला मंत्री प्रधानाचार्य नरेश शर्मा, राजपाल शर्मा, योगेश प्रधान, राधेश्याम, श्रद्धानंद शर्मा, विजयपाल, राकेश शर्मा, मनोज, आलोक, जितेंद्र प्रसाद शर्मा, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें