फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कार सवार वृद्व की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल पेट्रोल पंप के नजदीक रविवार की तड़के बाइक सवार की टक्कर के बाद इको कार खाई में जा गिरी, इसमें कार सवार एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि बाइक सवार समेत चार लोग घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया । वहां से तीन को दिल्ली रेफर किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रविवार तड़के लोनी गाजियाबाद से चंद्रपाल पुत्र हंसराज, उसका बेटा संजीव राजनगर लोनी जनपद गाजियाबाद व भगत पुत्र मामचंद सूरत नगर गुरुग्राम और चालक विवेक शर्मा पुत्र सुरेश कुमार सूरत नगर गुरुग्राम इको कार नंबर एचआर 26 डी जी 7781 से बड़ौत होते मुजफ्फरनगर के कुटबा-कुटबी जा रहे थे। कंडेरा निवासी आकाश पुत्र विनोद कंडेरा वाया बिजरौल होते बाइक से कोचिंग जा रहा था। जब वे बिजरौल गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो ईको कार की बाइक से टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार आकाश गंभीर घायल हो गया और कार सड़क किनारे खाई मेें गिरकर पेड़ से जा टकराई। इससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। कार सवारों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां चंद्रपाल (66) ने दम तोड़ दिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद विवेक, भगत और आकाश को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया। तीनों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। इस हादसे की रिपोर्ट मृतक चंद्रपाल के बेटे श्रवण ने दर्ज कराई है।

टक्कर मारकर घायल किया
बड़ौत। शनिवार की रात्रि रेत से भरे डंपर ने छपरौली रोड पर एक कार मेें टक्कर मार दी, इससे कार सवार कुलदीप पुत्र जगदीश, विकास पुत्र कृष्ण, नरेंद्र पुत्र आजाद निवासी झज्जर हरियाणा गंभीर घायल हो गए। डंपर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला और कार क्षतिग्रस्त हो गई। नरेंद्र को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले मेें डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें