फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और गुयाना के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास, जल संसाधन और गंगा संरक्षण राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह वर्तमान समय में गुयान की यात्रा पर है। बृहस्पतिवार को भारतीय और गुयाना के नेताओं के बीच दोनों देशों के संबंधों पर बातचीत की गई। वार्ता सार्थक रही। इसी साल के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुयाना की यात्रा करेंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के संपर्क कार्यक्रम के तहत डॉ. सत्यपाल सिंह 11 मई तक गुयाना की यात्रा पर हैं। सहकारी गणराज्य के राष्ट्रपति डेविड ए ग्रेंगर से बृहस्पतिवार को उनकी मुलाकात हुई। दोनों देशों के आपसी रिश्तों पर बातचीत हुई। नतीजे सार्थक रहने की उम्मीद है। गौरतलब है कि करीब 20 साल बाद इस साल के आखिर में भारत के किसी प्रधानमंत्री का गुयाना दौरा होगा। मोदी के दौरे से पहले डॉ सत्यपाल सिंह दोनों देशों के आपसी संबंधों और दौरे के लिए रूपरेखा तैयार करने के लिए गुयाना गए हैं। इस दौरे में वह गुयाना के विभिन्न विभागों के मंत्रियों, उप प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से अलग-अलग मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें