फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं को संगठित करें कार्यकर्ता- ऊषा ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। युवा हिंदू वाहिनी की राष्ट्रीय महासचिव उषा ठाकुर ने कहा कि हिंदुओं को संगठित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा हिंदू वाहिनी ने एक मई से 30 जून तक जनजागरण अभियान प्रदेश के हर जिले में गांव स्तर पर मनाने का फैसला लिया।
विज्ञापन

युवा हिंदू वाहिनी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संगठन की राष्ट्रीय महासचिव उषा ठाकुर ने कहा संगठन के कार्यकर्ता निचले स्तर पर जनता के बीच जाकर कार्य करें। उन्होंने जिलाध्यक्षों से आह्वान कि सभाओं का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जाए। इस दौरान संगठन की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हरि सिंह ने कहा कि भारत में जितना हिंदुत्व मजबूत होगा, उतना ही प्रजातंत्र मजबूत होगा। प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के आधार पर मजबूती से काम कर रही है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को संगठन से जोड़ने को कहा। इसमें सम्मेलन के आयोजक जिलाध्यक्ष शौकेंद्र खोखर ने हिंदू शक्ति को एकजुट करने पर बल दिया। इसकी अध्यक्षता योगेंद्र ने की। संचालन रवि शास्त्री ने किया। इसमें दानवीर तोमर, प्रह्लाद, पुनीत तोमर, सत्यव्रत, बिजेंद्र, वीरेंद्र, मुरारीलाल, अंकित तोमर, छोटू, अनुज तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें