फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि ऑक्सीजन मामले की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में महिला मरीज की मौत के मामले में सीएमएस ने ऑक्सीजन ठेकेदार को लताड़ लगाई। दूसरी तरफ सीएमओ ने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंगलवार को शबगा गांव निवासी बाला देवी पत्नी ब्रहम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को सांस संबंधी बीमारी थी। महिला की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर ऑक्सीजन न देने एवं इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। परिजन कोई कानून कार्रवाई किए बिना ही महिला के शव को ले गए थे। बुधवार को यह मामला पूरे दिन चर्चा में रहा। सीएमएस बीएलएस कु्शवाह ने ऑक्सीजन ठेकेदार को लताड़ लगाई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि महिला की मौत के मामले को अस्पताल प्रशासन दबाने में लगा है। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि किसी ने मामले की शिकायत नहीं की है। यदि कोई शिकायत करने आता है तो जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें