दोघट (बागपत)। पुसार-गांगनौली मार्ग पर दोघट तिराहे के पास दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फौलादनगर निवासी सोनू पुत्र सलीम बाइक से पुसार-गांगनौली मार्ग से किशनपुर बराल जा रहा था। वहीं टीकरी निवासी राहुल पुत्र जय सिंह बाइक से दोघट आ रहा था। पुसार-गांगनौली मार्ग पर दोघट तिराहे के पास दोनों की बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को थाने ले गई है।