बागपत। हिंडन सफाई अभियान के दौरान दो सफाई कर्मचारियों को सांप ने नहीं डंसा था, बल्कि झाड़ी में एक को कांटा लगा और दूसरे को बिच्छू ने डंक मारा था। प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने बताया कि डॉक्टरों ने उनकी पुष्टि की है। अफवाह फैलाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने बालैनी के पुरा गांव स्थित हिंडन नदी से अपने निर्मल हिंडन अभियान की शुरूआत की। इसमें जिले से सैकड़ों सफाई कर्मचारी और अधिकारियों की तैनाती की। हिंडन से जलकुंभी और अन्य सफाई की गई। मंडलायुक्त भी नदी में पहुंचकर सफाई करने के लिए उतर गए थे। कई दिन तक अभियान चलाया। उन्होंने कहा शुक्रवार को सुबह के समय दो सफाई कर्मचारियों को सांप ने डंस लिया था। अफसरों तक यह सूचना पहुंच गई। इससे अन्य कर्मचारियों ने दहशत व्याप्त हो गई थी। प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने बताया कि दोनों कर्मचारियों ने सांप ने नहीं काटा था। इसकी पुष्टी उपचार के दौरान डॉक्टरों ने की। उन्होंने बताया कि एक कर्मचारी को केवल कांटा लगा और दूसरे को बिच्छू का डंक लगा है। अन्य कर्मचारियों ने इसका बखेड़ा खड़ा किया है। जिसने भी यह अफवाह फैलाई है उसकी जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हिंडन नदी में चल रहे सफाई अभियान के दौरान 10 बजे सरधना ब्लॉक में तैनात सफाई कर्मी मोहन और खेकड़ा ब्लॉक में तैनात सुखपाल को सांप ने डंस लिया। ग्रामीण दोनों कर्मचारियों को पुरा पीएचसी ले गए। वहां से मोहन को मेरठ और सुखपाल को जिला अस्पताल बागपत रेफर किया। इस कारण कई घंटे तक सफाई का कार्य रुका रहा।
डीआईओएस दफ्तर में शिक्षकों का शोषण - वीरेंद्र
बागपत। माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि डीआईओएस कार्यालय में शिक्षकों का शोषण हो रहा है। उन्होेंने कहा लंबित प्रकरणों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा उच्चाधिकारियों के आदेशों पर भी दफ्तर में कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा दफ्तर में पेंशन बढ़ोत्तरी पर कार्रवाई शुरू नहीं की है। उन्होंने बताया कि समस्याओं को लेकर तीन मई को डीआईओएस के साथ समीक्षा करेंगे।