फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वनस्थली पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर कक्षा वार विजेताओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन, रोहित जैन और प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। प्रबंध समिति के आशीष जैन और हर्षित जैन ने बताया कि कक्षा एक से दूसरी तक कविता सुनने की प्रतियोगिता, कक्षा तीन से पांच तक वाद विवाद प्रतियोगिता और कक्षा छह से आठ तक पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के विकास में स्कूल की भूमिका, बच्चे के जीवन पर परिवार की भूमिका, आओ स्कूल चले अभियान को सफल बनाने, पर्यावरण के प्रति बच्चों को जागरूक करना, जंक फूड से बच्चों को किस तरह दूर रख जाए आदि था। सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, दहेज प्रथा, भ्रष्टाचार व देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। कक्षा वार विजेताओं को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने प्रमाण पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। इसमें में रिया, वंशिका, गरिमा, खुशी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें