फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने जुलूस निकाला, मूल्यांकन केंद्र पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत। वित्तविहीन शिक्षकों ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए शहर में जुलूस निकाला। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होेने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान सांकेतिक रूप से भीख मांगकर भी रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के सभी पदाधिकारी श्री यमुना इंटर कालेज स्थित मूल्यांकन केंद्र के बाहर धरना स्थल पर एकजुट हुए। उन्होंने यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर में जुलूस निकाला। वक्ताओं ने कहा कि सरकार का उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं है। इस कारण वित्तविहीन शिक्षकों में गहरा रोष है। धरना स्थल पर पहुंचने के बाद एक सभा हुई। इसमें अन्य संघ के शिक्षकों ने पहुंचकर कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के प्रति अन्यायपूर्ण नीति का पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रमेशचंद यादव, डॉ. उमेशचंद तयागी, सुशील चौधरी, संजीव कौशिक, वीरेंद्र सिंह, अरूण त्यागी, सूरजपाल, रामेश्वर दयाल, सुनीता, अजय कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें