फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र पर जोरदार प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

निजी मिलों द्वारा सामान्य प्रजाति की पर्ची नहीं भेजे जाने से गुस्साए जिवाना के किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान व मालमाजरा के बड़ी संख्या में किसान मंगलवार को किनौनी शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र डी पर एकत्र हुए। किसानों ने किनौनी व मलकपुर मिलों के प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि मलकपुर के गन्ना क्रय केंद्र पर गत एक पखवाड़े से गन्ना तौल बंद है। किनौनी शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर सामान्य प्रजाति का पर्ची इंडेंट नही भेजा जा रहा है। किसानों के पास सामान्य प्रजाति का पौधा के साथ पेड़ी का गन्ना भी खेतों में खड़ा है। किसानों ने चारे की समस्या के मद्देनजर सामान्य प्रजाति का गन्ना छीलकर खेतों में डाल रखा है, जो पर्ची न आने से पड़ा सूख रहा है। आरोप है कि किनौनी मिल के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। समस्या का जल्द समाधान न होने पर किसानों ने डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस दौरान हरेन्द्र सिंह, राजेंद्र, विजयपाल, विनोद, हरवीर, विरेंद्र, गंगाऋषी, जयपाल, लोकेंद्र, सतपाल, गुलबीर, रामकरण, जालेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें