फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई में जौहर दिखाएंगे पैरा शूटर दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

वीर शाहमल रायफल क्लब बिनौली के अंतरराष्ट्रीय पैरा शूटर दीपेंद्र सिंह यूएई में होने वाले पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह 19 मार्च को यूएई के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

यूएई के ओलिन शहर में 19 से 28 मार्च तक होने वाले पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में 45 देशों से पैरा शूटर प्रतिभाग करेंगे। इस वर्ल्ड कप में यूपी के मात्र दो पैरा शूटर बिनौली के दीपेंद्र सिंह और आगरा की सोनिया शर्मा दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। दीपेंद्र सिंह वीर शाहमल रायफल क्लब बिनौली पर कोच अमित श्योरान के निर्देशन में प्रतिदिन सात-आठ घंटे शूटिंग का अभ्यास कर रहे हैं। कोच अमित श्योरान ने बताया कि शूटर दीपेंद्र सिंह ने थाइलैंड के बैंकाक शहर में हुए पैरा वर्ल्ड कप में 600 में से 578 अंक हासिल वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता था, इसी के बलबूते दीपेंद्र का पैरा वर्ल्ड कप के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें