फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में 830 बंदियों की जांच, 48 टीबी के मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में 830 बंदियों की जांच, 48 टीबी के मरीज मिले
विज्ञापन


बागपत। टीबी खोजो अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीबी प्रकोष्ठ की टीम ने जिला जेल में 830 बंदियों की जांच की। बलगम के नमूनों को लेकर जांच के लिए भेजा। इसमें 48 संभावित बंदियों में रोग की पुष्टि हुई। बाकी की अभी जांच चल रही है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की और से टीबी खोजो अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 46 टीमें जांच के लिए लगी हुई हैं। पूरे जिले में टीमे कार्य कर रही हैं। घर-घर जाकर लोगों के टीबी की जांच के लिए बलगम के नमूने लिए जा रहे हैं। अभियान के चलते विभाग की टीम जिला करागार पहुंची। जहां पर 830 बंदियों में टीबी की जांच की गई। बलगम के नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया। जिला समन्वयक मनीष पांडेय ने बताया कि अभी तक 48 बंदियों में टीबी की पुष्टि हुई है। अभी अन्य बंदियों के बारे में रिपोर्ट आने पर कुछ कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में अभियान अभी चल रहा है। चार दिन में 400 लोगों के नमूने लिए जा चुके है। अभियान अभी जारी रहेगा। अनुज, ललित सिंह, जब्बार, गौरव जैन, सचिन शर्मा, डॉ. अनवर मौजूद रहे। जेलर और डिप्टी जेलर का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें