फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य प्रजाति का इंडेट जारी न होने पर किसानों का गुस्सा फूटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य प्रजाति का इंडेंट जारी न होने पर किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन

बागपत। सामान्य प्रजाति का इंडेंट जारी नहीं करने के विरोध में बृहस्पतिवार को गांधी गांव के किसानों ने जिला मुख्य गन्ना अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि गांव के अधिकांश किसानों के खेतों में अभी सामान्य प्रजाति का गन्ना खड़ा है। लेकिन मिल प्रबंधन की ओर से अगेती प्रजाति का इंडेंट भेजा रहा है। इस कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि कई बार विभागीय अफसरों को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं। लेकिन अब तक किसानों की सुनवाई नहीं हो पाई है। इसके चलते किसानों का गन्ना खेतों में ही खड़ा सूख रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों को मिल प्रशासन द्वारा सामान्य प्रजाति का इंडेंट जारी नहीं किया गया तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों मेें नत्थू, हरेन्द्र, विनोद, सुरेन्द्र, लोकेश, रामबीर प्रधान, इकबाल, जयवीर, प्रमेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें