बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके प्रथम दिन येलो और ब्लू हाउस ने मैच जीते।
बृहस्पतिवार को हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अजय गोयल और प्रधानाचार्य संजय नायक ने दीप जलाकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरी मेहनत और लगन से खेलने के लिए प्रेरित किया। पीटीआई राजीव कुमार ने बताया कि पहले मैच में येलो हाउस ने ग्रीन हाउस को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई। तरू ने शानदार मैदानी गोल दागकर टीम को जीत दिलाई।
दूसरे मैच में ब्लू हाउस ने रेड हाउस को 1-0 से पराजित किया। अभिषेक ने गोलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। शुक्रवार को दूसरे चरण का मैच खेला जाएगा। सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, बबलेश, शीशम, अमित, अंकुश, ममता, मीनाक्षी गर्ग का सहयोग रहा।